LIVE UPDATE
Trending

CG Youth Congress Election 2026: डिजिटल चुनाव का ऐलान, 13 जून तक नामांकन, युवाओं से जुड़ने की अपील

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिलासपुर कांग्रेस भवन में बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित कर चुनावी कार्यक्रम, सदस्यता अभियान और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार चुनाव पूरी तरह डिजिटल प्रणाली के तहत संपन्न कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 13 जून 2026 तक चलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामांकन 11 जून से 13 जून के बीच स्वीकार किए जाएंगे। संगठन के अनुसार ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर के चुनाव भी इसी प्रक्रिया के तहत कराए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
चित्रकोट से सिरपुर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर! 2028 तक ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगा CG, सरकार का मेगा प्लान
चित्रकोट से सिरपुर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर! 2028 तक ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगा CG, सरकार का मेगा प्लान
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को सदस्यता लेनी होगी। सदस्यता के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। केवल पंजीकृत सदस्य ही मतदान कर सकेंगे।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वोटर आईडी अनिवार्य किया गया है। आयु प्रमाण के रूप में 10वीं की अंकसूची, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज मान्य होंगे। उम्मीदवारों को नामांकन के साथ अपना एक संक्षिप्त परिचयात्मक वीडियो भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए इस बार त्योहार की खुशी कुछ और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। चुनाव संचालन के लिए पूरे प्रदेश को पांच जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन में अलग-अलग जोनल रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। कुछ महत्वपूर्ण पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में “एक व्यक्ति, एक पद” का नियम लागू रहेगा। साथ ही संगठन की आचार संहिता का पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क में विशेष रियायत भी प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मेरी सगी बहन नहीं…आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी: राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले रायपुर में सोमवार को भाई-बहन के रिश्ते का ऐसा भावुक पल सामने आया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से बड़ी संख्या में सदस्यता लेने और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उनका कहना है कि यह चुनाव नए नेतृत्व को आगे लाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *