LIVE UPDATE

दिल्ली में बंद कमरे में तय हो रहा CG कांग्रेस का भविष्य? 6 नेताओं के इंटरव्यू, 2-3 चेहरों पर राहुल गांधी-वेणुगोपाल की नजर

रायपुर, 14 सितंबर 2026। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की दावेदारी भी मजबूत होती दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय स्तर पर युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां देने की कवायद चल रही है। इसी सिलसिले में देशभर से नेताओं को एआईसीसी के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है।

राष्ट्रीय सचिव पद के लिए छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समेत करीब आधा दर्जन नेताओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। एआईसीसी सचिव समेत संगठन की अन्य जिम्मेदारियों के लिए भी नेताओं की क्षमता और पिछले कामकाज का आकलन किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया 14 सितंबर तक पूरी होने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CIMS अस्पताल में स्टाफ से गाली-गलौज और धमकी, VIDEO वायरल होते ही पुलिस एक्शन; युवक ने मांगी माफी
CIMS अस्पताल में स्टाफ से गाली-गलौज और धमकी, VIDEO वायरल होते ही पुलिस एक्शन; युवक ने मांगी माफी
September 14, 2026
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026। बिलासपुर के SIMS अस्पताल में दवा वितरण केंद्र के स्टाफ के साथ गाली-गलौज और धमकी-चमकी करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देशभर से 140 नेता दौड़ में, राहुल गांधी-वेणुगोपाल ले रहे इंटरव्यू

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद के लिए देशभर से करीब 140 नेताओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल खुद इन नेताओं से चर्चा कर रहे हैं।

साक्षात्कार के दौरान नेताओं के रणनीतिक कौशल, राजनीतिक समझ, संगठनात्मक क्षमता और बौद्धिक क्षमता के साथ ही उनके पिछले कामकाज और अन्य राजनीतिक समीकरणों को भी परखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को भी अलग से इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
जयरामनगर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई! 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर करते थे सप्लाई
जयरामनगर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई! 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर करते थे सप्लाई
September 14, 2026
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026। बिलासपुर जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ ACCU और मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG से इन नेताओं के नाम चर्चा में

राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी के लिए छत्तीसगढ़ से जिन नेताओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, उनमें प्रदेश महासचिव दीपक मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी के नाम शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक दीपक मिश्रा और नरेश ठाकुर का इंटरव्यू 9 सितंबर को हुआ, जबकि सुबोध हरितवाल का साक्षात्कार 14 सितंबर को लिया गया। वहीं, बिलासपुर संभाग से एक आदिवासी युवा नेता के भी राष्ट्रीय संगठन की जिम्मेदारी के लिए इंटरव्यू देने की जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED के प्रेस नोट ने खोले राज…. 3 करोड़ की अवैध वसूली, 66.64 लाख के कैश ट्रांजैक्शन और पूर्व OSD की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
CGPSC पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED के प्रेस नोट ने खोले राज…. 3 करोड़ की अवैध वसूली, 66.64 लाख के कैश ट्रांजैक्शन और पूर्व OSD की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
September 14, 2026
रायपुर, 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC परीक्षा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 से 3 नेताओं को मिल सकता है राष्ट्रीय संगठन में मौका

कांग्रेस के भीतर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से 2 से 3 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव या संगठन की अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में जगह मिल सकती है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ से राजेश तिवारी और विकास उपाध्याय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। वहीं, विधायक देवेंद्र यादव वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पुराने पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा

दरअसल, करीब दो साल पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। अब पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के बाद बेहतर प्दर्शन करने वाले नेताओं को आगे बढ़ाने और कमजोर प्रदर्शन वाले चेहरों को हटाने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस संगठन में करीब 50 फीसदी नए चेहरों को मौका दिए जाने की चर्चा भी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नेताओं की दावेदारी को लेकर भी पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज है।

न सिफारिश, न लॉबिंग… काम के आधार पर हो रहा आकलन

राष्ट्रीय संगठन में जगह बनाने के लिए इस बार सिफारिश और लॉबिंग के बजाय नेताओं की सक्रियता और संगठन में उनके पूर्व कामकाज को प्राथमिकता दिए जाने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के नेताओं के बारे में संगठन स्तर पर पहले गोपनीय जानकारी जुटाई गई। इसके बाद चयनित नेताओं को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया गया।

खास बात यह है कि इंटरव्यू देने वाले नेताओं को पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखने की हिदायत भी दी गई है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि छत्तीसगढ़ से किन चेहरों को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *