LIVE UPDATE

CG: मॉल के स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, 8 युवतियां मिलीं मौजूद, सभी पर बाउंड ओवर की कार्रवाई

भिलाई, 14 सितंबर 2026। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस ने औचक छापेमारी कर जांच की। एएसपी शोभराज अग्रवाल की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने पर सेंटर के भीतर 7-8 युवतियां मौजूद मिलीं। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, सूर्या मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर की औचक जांच की गई। बताया गया कि मॉल प्रबंधन द्वारा सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था, इसके बावजूद सेंटर के भीतर युवतियां मौजूद थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
CIMS अस्पताल में स्टाफ से गाली-गलौज और धमकी, VIDEO वायरल होते ही पुलिस एक्शन; युवक ने मांगी माफी
CIMS अस्पताल में स्टाफ से गाली-गलौज और धमकी, VIDEO वायरल होते ही पुलिस एक्शन; युवक ने मांगी माफी
September 14, 2026
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026। बिलासपुर के SIMS अस्पताल में दवा वितरण केंद्र के स्टाफ के साथ गाली-गलौज और धमकी-चमकी करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर में चल रही गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद युवतियों के संबंध में भी पूछताछ की।

देह व्यापार की पुष्टि नहीं, फिर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस की जांच के दौरान मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने एहतियाती तौर पर वहां मौजूद 7-8 युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों और अन्य संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जयरामनगर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई! 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर करते थे सप्लाई
जयरामनगर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई! 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर करते थे सप्लाई
September 14, 2026
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026। बिलासपुर जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ ACCU और मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्थान में अवैध या संदिग्ध गतिविधियां सामने आती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों पर भी निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED के प्रेस नोट ने खोले राज…. 3 करोड़ की अवैध वसूली, 66.64 लाख के कैश ट्रांजैक्शन और पूर्व OSD की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
CGPSC पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED के प्रेस नोट ने खोले राज…. 3 करोड़ की अवैध वसूली, 66.64 लाख के कैश ट्रांजैक्शन और पूर्व OSD की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
September 14, 2026
रायपुर, 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC परीक्षा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *