LIVE UPDATE

छात्रा की मौत से अंबिकापुर में बवाल! NSUI नेता पर गंभीर आरोप, आधी रात ABVP ने थाने को घेरा

अंबिकापुर, 14 सितंबर 2026। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत के बाद मामला गरमा गया है। छात्रा की मौत को लेकर उसके परिजनों ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद छात्र राजनीति भी गर्मा गई और देर रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।

एबीवीपी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों के आधार पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान थाने के बाहर एनएसयूआई का पुतला भी फूंका गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा की उसके घर में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसकी मौत को लेकर एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

परिजनों के आरोप सामने आने के बाद मामला छात्र संगठनों तक पहुंचा। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर रात थाने पहुंचा ABVP, जमकर नारेबाजी

मामले को लेकर एबीवीपी के छात्र देर रात गांधीनगर थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रा की मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनएसयूआई का पुतला भी जलाया, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपों की सच्चाई जांच के बाद होगी साफ

फिलहाल छात्रा की मौत की वास्तविक वजह और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस जांच पूरी होने तक ज्ञान तिवारी को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही छात्रा की मौत की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *