LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत; 1062 वोटों से भाजपा पर भारी पड़े शेख आज़म, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मना जश्न

बिलासपुर, 4 जून 2026। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आज़म ने भाजपा उम्मीदवार मधुसूदन राव को 1062 मतों के भारी अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और विजय का जश्न मनाया गया।

गुरुवार सुबह बर्जेस हिंदी मीडियम स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटों की गिनती दो टेबलों पर चार चरणों में संपन्न हुई। मतगणना के शुरुआती दौर से ही कांग्रेस प्रत्याशी शेख आज़म बढ़त बनाए हुए थे और अंत तक यह बढ़त निर्णायक साबित हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
October 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को दो प्रमुख हस्तियों के प्रवास को लेकर खास गतिविधियां देखने को मिलेंगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपचुनाव में कुल 5255 मतदाताओं में से 3665 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 1826 पुरुष और 1838 महिला मतदाता शामिल रहे। कुल मतदान प्रतिशत 69.74 दर्ज किया गया, जिसे चुनावी दृष्टि से उत्साहजनक माना जा रहा है।

चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस के शेख आज़म और भाजपा के मधुसूदन राव के बीच रहा। नतीजों ने एक बार फिर वार्ड 29 में कांग्रेस की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन राव को इस सीट पर लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक जानकारों के अनुसार वार्ड 29 लंबे समय से कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माना जाता रहा है। मुस्लिम, ईसाई तथा अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल इस क्षेत्र में कांग्रेस को लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है। दिवंगत पार्षद शेख गफ्फार के निधन के बाद भी उनके परिवार का प्रभाव क्षेत्र में कायम है, जिसका लाभ कांग्रेस को इस उपचुनाव में भी मिला।

इस जीत को कांग्रेस ने जनता के भरोसे और विकास कार्यों पर मुहर बताया है, जबकि भाजपा के लिए यह परिणाम संगठनात्मक रणनीति पर पुनर्विचार का संकेत माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *