LIVE UPDATE
Trending

CG Ebola Virus Alert: दुर्ग में इबोला का खतरा, प्रदेश का पहला मामला आया सामने, कांगो, इथोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

CG Ebola Virus Alert: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। जहां दुनिया के सबसे जानलेवा वायरसों में से एक इबोला के तीन मामले सामने आए हैं। वायरस के तीन संदिग्ध जिले में मिलने की सूचना के बाद से स्वस्थ विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। साथ ही कांगो, इथोपिया, और युगांडा से आए इन तीनों लोगों की पहचान की गई है, जिनकी निगरानी के निर्देश जारी कर दड़िए गए हैं।

तीनों संदिग्धों के जिले में आने के पुष्टि

बता दें दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीनों संदिग्धों के जिले में आने के पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है की इंटेरटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम से सूचना मिलने के बाद से ही स्वस्थ विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वही आला अधिकारियों से कहा गया है की संबंधित व्यक्तियों को तरके कर उनकी स्वस्थ निगरानी सुनिश्चित की जाए साथ ही जरूरत के हिसाब से आइसोलेशन में रखा जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
Surguja: नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटाया गया, सरगुजा कलेक्टर का आदेश, विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बीच एक्शन
June 5, 2026
Deputy Tehsildar Tushar Manik Removed Amid MLA row: सरगुजा जिले में सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांगो, इथोपिया, और युगांडा से आए संदिग्ध

मौजूदा जानकारी के मुताबिक  इथोपिया और युगांडा से आए दो संदिग्ध अलग-अलग एयरपोर्ट के जरिए सीधे दुर्ग पहुंचे हैं। वहीं कांगो से आया एक व्यक्ति पहले मुंबई पहुंचा और वहां से दुर्ग के लिए रवाना हुआ। तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री और स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल तीनों व्यक्तियों में इबोला जैसे गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में इबोला संदिग्धों का यह पहला मामला माना जा रहा है, इसलिए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
June 5, 2026
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन आघात" के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है इबोला वायरस?

इबोला एक अत्यंत संक्रामक और जानलेवा वायरस है, जो संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, शरीर के अन्य तरल पदार्थों या संक्रमित वस्तुओं के संपर्क में आने से फैल सकता है। यह बीमारी मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों में देखी गई है और कई बार बड़े प्रकोप का कारण बन चुकी है।

इबोला के प्रमुख लक्षण

  • अचानक तेज बुखार
  • अत्यधिक कमजोरी
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • गंभीर मामलों में आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव

विशेषज्ञों के अनुसार समय पर पहचान और आइसोलेशन से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग तीनों संदिग्धों की लगातार निगरानी कर रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीएमडी हरीश दूहन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
June 5, 2026
बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा बिलासपुर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *