LIVE UPDATE
Trending

ढाई साल बाद बदली CM की गाड़ी: फार्च्यूनर हटाकर स्कॉर्पियो शामिल, ये है वजह

रायपुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब तक इस्तेमाल की जा रही टोयोटा फार्च्यूनर की जगह नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को शामिल किया गया है। शनिवार को जब मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, तो उनके काफिले में एक साथ कई नई स्कॉर्पियो नजर आईं, जिसे देखकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हैरान रह गए।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के काफिले में एक-दो नहीं बल्कि कुल 6 नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को शामिल किया गया है। ये सभी गाड़ियां बुलेटप्रूफ हैं और सुरक्षा के लिहाज से आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। मुख्यमंत्री अब इन्हीं गाड़ियों में सफर करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
Draupadi Murmu–Mohan Bhagwat: छत्तीसगढ़ में आज दो दिग्गजों का आगमन; संवैधानिक गरिमा और वैचारिक शक्ति का दिखेगा अनूठा संगम…सियासी गलियारों से लेकर बस्तर तक हलचल
October 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अक्टूबर को दो प्रमुख हस्तियों के प्रवास को लेकर खास गतिविधियां देखने को मिलेंगी।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, मुख्यमंत्री साय अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फार्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन समय के साथ इन गाड़ियों में तकनीकी समस्याएं सामने आने लगी थीं। कई बार रास्ते में गाड़ियां बंद होने जैसी दिक्कतें भी सामने आईं, जिससे सुरक्षा और सुचारू संचालन प्रभावित हो रहा था।

इस बदलाव को लेकर जब मुख्यमंत्री से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि पुरानी गाड़ियां अब ठीक से काम नहीं कर रही थीं। इसी वजह से नई गाड़ियों को शामिल करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गाड़ियों को बदलने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अब अमल में लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ जहां इसे सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा जरूरी कदम बताया जा रहा है, वहीं “मेड इन इंडिया” स्कॉर्पियो को प्राथमिकता देने को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री साय के काफिले में यह बदलाव न केवल तकनीकी जरूरतों के चलते हुआ है, बल्कि सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *