LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; दोस्तों के दबाव में नाबालिग बना ‘घर का चोर’, 70 लाख के जेवर-नकदी गायब, पुलिस पर FIR न दर्ज करने का आरोप

बिलासपुर, 11 जुलाई 2026। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र स्थित आसमा सिटी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के दबाव में आकर एक नाबालिग पर अपने ही घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी निकालने का आरोप लगा है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आसमा सिटी निवासी सतीश मिश्रा ने बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके नाबालिग बेटे को उसके कुछ दोस्त लगातार पैसों के लिए परेशान कर रहे थे और उस पर मानसिक दबाव बना रहे थे। इसी दबाव में आकर बच्चे ने घर में रखे सोने के जेवर, जिसकी कीमत करीब 65 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है, निकालकर अपने दोस्तों को दे दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
August 11, 2026
कांकेर। शहरवासियों को आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि नाबालिग ने एटीएम के जरिए 2 से 2.5 लाख रुपये तक की नकदी भी निकालकर उन्हें सौंप दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने तत्काल सकरी थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

हालांकि, सतीश मिश्रा का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने सकरी थाना के अफसर आशीष शर्मा और अल्ताफ खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझौता करने का दबाव बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG New Vehicle Rules: 15 अगस्त से बदल रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियम, जानें चालान और राहत से जुड़ी बातें
CG New Vehicle Rules: 15 अगस्त से बदल रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियम, जानें चालान और राहत से जुड़ी बातें
August 11, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर के वाहन चालकों के लिए 15 अगस्त 2026 से मोटर वाहन नियमों में कई अहम बदलाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित का कहना है कि पुलिस के इस रवैये से उन्हें न्याय मिलने में देरी हो रही है और आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने मामले में उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News: मासूमों के रोने से खुला कमरे का दरवाजा, फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी; बिलासपुर में दर्दनाक घटना
Bilaspur News: मासूमों के रोने से खुला कमरे का दरवाजा, फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी; बिलासपुर में दर्दनाक घटना
August 11, 2026
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर-12 स्थित किराए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *