LIVE UPDATE

CM Vishnudev Sai Schedule: आज तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, दीक्षांत समारोह से लेकर पर्यावरण दिवस तक रहेंगे व्यस्त

रायपुर, 5 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा संस्थान में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा संस्थान पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर दुबई में गिरफ्तार, अनवर ढेबर तक पहुंचाता था करोड़ों का कमीशन, 2883 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन
शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर दुबई में गिरफ्तार, अनवर ढेबर तक पहुंचाता था करोड़ों का कमीशन, 2883 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन
November 13, 2026
रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:30 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे अरण्य भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विश्व पर्यावरण दिवस-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।


शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, ASI से आरक्षक तक बदले गए, देखें लिस्ट
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, ASI से आरक्षक तक बदले गए, देखें लिस्ट
November 16, 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 337...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *