LIVE UPDATE
Trending

CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना

CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है. बैठक में बस्‍तर कि विकास मॉडल और नक्सल प्रभावित इलाकों में योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान बैठक में सीएम विष्‍णु देव के साथ उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे. बैठक में मुख्‍यमंत्री स्‍वस्‍थ बस्‍तर अभियान की प्रगति को लेकर भी अमित शाह को जानकारी दी गई है.

सभी सरकारी योजनाओं की सुविधा एक साथ मिल रही – सीएम

जानकारी में बताया गया है कि एम महीने में 21.86 लाख से अधिक लोगों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच पूरी हो चुकी है. दूरदराज गांवों में मेडिकल टीमें पहुंचकर मुफ्त में इलाज और गंभीर बीमारियों की पहचान कर रही है. पूराने सुरक्षा कैंप अब जन सुविधा केंद्र में बदले जा रहे हैं. इन केंद्रों पर स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की सुविधा एक साथ मिल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री
July 20, 2026
रायपुर 20 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्‍तर के विकास कार्यों की गृह मंत्री ने की सराहना

इस दौरान जानकारी देते हुए यह भी बताया गया है कि बस्‍तर मुन्ने अभियान के तहत 31 सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाने पर सरकार फोकस कर रही है. जगदलपुर में सुपर स्‍पेश‍ियलिटी अस्‍पताल की शुरूआत हो रही है. अब इलाज के लिए रायपुर-बिलासपुर पर निर्भरता कम रहेगी. डायल-112 सेवा विस्‍तार और जन सुविधा केंद्रों का बस्‍तर में बड़ा बदलाव दिख रहा है. सीएम विष्‍णुदेव साय द्वारा दी गई विकास कार्यों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की जानकारियों की गृह मंत्री अमित शाह ने सराहना की है. जानकारी के अनुसार अमित शाह 18 और 19 मई को बस्‍तर दौरे पर जा सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
“392 बनाम 0” सड़क से सदन तक बिलासपुर की आवाज शून्य, सवाल पूछेंगे तो मंत्री कैसे बनेंगे? शैलेष पाण्डेय का विधायक अमर अग्रवाल पर तीखा हमला…मंत्री पद के लिए कर रहे राजनीति
“392 बनाम 0” सड़क से सदन तक बिलासपुर की आवाज शून्य, सवाल पूछेंगे तो मंत्री कैसे बनेंगे? शैलेष पाण्डेय का विधायक अमर अग्रवाल पर तीखा हमला…मंत्री पद के लिए कर रहे राजनीति
July 22, 2026
बिलासपुर, 22 जुलाई 2026: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बिलासपुर विधानसभा सीट को लेकर जुबानी जंग तेज हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *