LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में IPL सट्टे का बड़ा रैकेट बेनकाब: दुर्ग पुलिस ने 5 और मास्टरमाइंड दबोचे, करोड़ों का खेल उजागर

दुर्ग, 25 अप्रैल 2025। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के पांच मुख्य संचालकों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित कई राज्यों में फर्जी सिम, म्यूल बैंक अकाउंट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। यह मामला थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 4, 6, 7

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इसके बाद तकनीकी और वित्तीय जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरोह के उच्च स्तर तक पहुंच बनाते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रंगवानी (26), निवासी देवपुरी रायपुर, सोविंद यादव उर्फ राजू यादव (26), प्रयागराज उत्तर प्रदेश, संदीप कापसे (25), गोंदिया महाराष्ट्र, अमन अली (23), गौतम नगर खुर्सीपार भिलाई और हुसैन अली (21), गौतम नगर खुर्सीपार भिलाई शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी इंटरनेट कॉल, व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम के माध्यम से आपस में संपर्क कर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को संचालित करते थे। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता था ताकि लेन-देन को छिपाया जा सके। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह गिरोह रोजाना लगभग 10 से 15 लाख रुपये का अवैध लेन-देन करता था, जबकि आईपीएल सीजन के दौरान यह कारोबार बढ़कर 4 से 5 करोड़ रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय सामग्री जब्त की है। इसमें 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 1 वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और 2,70,000 रुपये नकद शामिल हैं। यह सामग्री सट्टा संचालन और वित्तीय लेन-देन को छिपाने के लिए उपयोग की जा रही थी। दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
August 29, 2026
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *