LIVE UPDATE

CG-सस्पेंड ब्रेकिंग; पांच फायर कर्मी निलंबित…आग लगने की सूचना पर देर से पहुंची दमकल

बलरामपुर 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आगजनी की घटना में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पांच दमकल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर सेना के कमांडेंट ने यह कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद दमकल की टीम काफी देर से मौके पर पहुंची और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दमकल वाहन में पानी ही नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर थाना क्षेत्र में शासकीय कन्या विद्यालय के पास किराये के मकान में रहने वाली एक महिला नगर सैनिक के घर उसके पति ने आग लगा दी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया।

आग की भीषण लपटों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों को तत्काल खाली कराया। इस दौरान दमकल की टीम को सूचना दी गई, लेकिन टीम के देर से पहुंचने और वाहन में पानी नहीं होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

स्थानीय नागरिकों की तत्परता और जागरूकता के चलते आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते लोगों ने प्रयास नहीं किया होता तो आग आसपास के कई मकानों तक फैल सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
August 19, 2026
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी। जांच में प्रथम दृष्टया दमकल कर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद कमांडेंट नगर सेना ने पांच फायर कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *