LIVE UPDATE

बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत, महिला गंभीर

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बालसुमुन के पास स्थित रामरावपुरा गांव में अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की छुट्टी; 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, साय सरकार ने जारी की अधिसूचना
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की छुट्टी; 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, साय सरकार ने जारी की अधिसूचना
October 26, 2026
Raipur@cgnews24/ छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य शासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की वजह की जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीवार किन परिस्थितियों में गिरी। पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा जर्जर दीवार, बारिश या किसी अन्य कारण से हुआ। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे रामरावपुरा गांव में शोक का माहौल है। एक ही घटना में दो मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
7 साल से उड़ान का इंतजार, अब ‘उल्टा मार्च’! बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए स्थाई ATC टॉवर की मांग…देखिये Video
7 साल से उड़ान का इंतजार, अब ‘उल्टा मार्च’! बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए स्थाई ATC टॉवर की मांग…देखिये Video
October 26, 2026
बिलासपुर@cgnews24.com/छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेहतर हवाई सुविधा की मांग को लेकर चल रहा जन आंदोलन सात साल पूरे कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *