LIVE UPDATE

CG-शादी का झांसा देकर सेल्स गर्ल से दुष्कर्म; पैसे और गहने भी हड़पे, ट्रेलर चलाते समय गिरफ्तार हुआ आरोपी

रायगढ़ में सेल्स गर्ल से शादी का वादा कर बनाए संबंध, मणप्पुरम फाइनेंस में गहने गिरवी रखवाकर रुपये भी लिए; शादीशुदा होने का खुलासा होने पर दी जान से मारने की धमकी

रायगढ़, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने, उसके गहने गिरवी रखवाकर पैसे हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 34 वर्षीय मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता शहर की एक दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में कार्यरत है। वर्ष 2025 की शुरुआत में उसकी पहचान आरोपी से हुई, जो अक्सर दुकान पर सामान खरीदने आता था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए विवाह का वादा किया। पीड़िता के पहले से विवाहित होकर पति से अलग रहने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
कांग्रेस भवन घेराव में बवाल: भाजपा-कांग्रेस टकराव में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
July 23, 2026
रायपुर, 22 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस भवन घेराव के लिए निकाली गई विरोध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के मुताबिक, 21 फरवरी 2025 को आरोपी महिला के किराये के मकान पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार विवाह का आश्वासन देकर महिला के साथ संबंध बनाता रहा।

गहने गिरवी रखवाकर 10 हजार रुपये भी ले लिए

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके गहने मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखवाए और वहां से मिले 10 हजार रुपये भी अपने पास रख लिए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और गुंडों से उठवा देने की धमकी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’
July 23, 2026
PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमकियों से भयभीत महिला ने अपना किराये का मकान बदल लिया और 14 जुलाई 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फरार आरोपी को बिर्रा में दबोचा

जांच के दौरान आरोपी फरार मिला। मुखबिर से मिली सूचना पर महिला थाना रायगढ़ और खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिर्रा में ट्रेलर चलाते समय उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल:  पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर में राजीव भवन के बाहर बवाल: पुलिस पर पथराव और शीशे की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस नेताओं पर FIR, 16 पुलिसकर्मी घायल
July 23, 2026
रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *