LIVE UPDATE
Trending

रायपुरियंस ध्यान दें! शहर में 2 महीने तक रैली-जुलूस और धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अगले दो महीने तक रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार 14 जुलाई से अगले दो महीने तक शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस या धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह प्रतिबंध जीई रोड, एमजी रोड, मालवीय रोड, सदर बाजार सहित राजधानी के अन्य प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि बढ़ते यातायात दबाव, आमजन की सुविधा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध BNSS और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध अवधि के दौरान संबंधित मार्गों पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *