LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ के विकास का बनेगा 20 साल का मेगा प्लान! सड़क से लेकर बिजली, पानी और डिजिटल नेटवर्क तक…PWD को इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन की कमान

रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने दीर्घकालिक योजना की दिशा में कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार करने पर मंथन हुआ। मिशन का नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग यानी PWD होगा।

बैठक में प्रदेश के सड़क नेटवर्क के लिए आगामी 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसमें मौजूदा सड़कों की स्थिति, भविष्य की जरूरतों, कनेक्टिविटी और संभावित विकास क्षेत्रों का आकलन किया जाएगा। परियोजनाओं की प्राथमिकता तय कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की कार्ययोजना तैयार होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ, अब डॉक्टर बनेगी 66% दिव्यांग पूजा; NEET में सफलता के बाद 2.50 लाख की मदद
CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ, अब डॉक्टर बनेगी 66% दिव्यांग पूजा; NEET में सफलता के बाद 2.50 लाख की मदद
September 18, 2026
रायपुर, 18 सितंबर 2026। सरगुजा की बेटी पूजा सिंह के डॉक्टर बनने के सपने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि विकास की योजना सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार और फाइबर नेटवर्क को भी एकीकृत रणनीति में शामिल किया जाए।

सड़क-रेल कनेक्टिविटी पर फोकस, लॉजिस्टिक्स हब की भी तैयारी

छत्तीसगढ़ में इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। सड़क और रेल परिवहन के बीच बेहतर तालमेल के लिए जरूरी परियोजनाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड नेपाल से लौटा तो पुलिस ने दबोचा! CCTV ने खोली पूरी कहानी
कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड नेपाल से लौटा तो पुलिस ने दबोचा! CCTV ने खोली पूरी कहानी
September 18, 2026
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता पर हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए निजी निवेश, सार्वजनिक निवेश और अन्य वित्तीय विकल्पों के जरिए नए फंडिंग मैकेनिज्म तलाशने पर भी जोर दिया गया।

मास्टर प्लान के साथ हर साल का एक्शन प्लान

20 वर्षीय मास्टर प्लान के साथ ही वार्षिक एक्शन प्लान भी तैयार किया जाएगा। इसमें हर साल के लक्ष्य, प्राथमिकता, संसाधन और काम पूरा करने की समय-सीमा तय होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
PWD में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! पुराने ई-टेंडर पोर्टल की छुट्टी, अब GePNIC पर होंगे सभी नए टेंडर
PWD में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! पुराने ई-टेंडर पोर्टल की छुट्टी, अब GePNIC पर होंगे सभी नए टेंडर
September 18, 2026
रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-टेंडरिंग की पूरी व्यवस्था अब नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव ने दूसरे राज्यों की आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर मिशन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *