LIVE UPDATE

CG News: राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के बच्चों ने छोड़ी अमिट छाप, CM साय से साझा किए यादगार पल; CWSN छात्र नुकेश को राष्ट्रपति ने बांधी राखी

रायपुर, 1 सितंबर 2026। राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति का परचम लहराकर लौटे प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात और संवाद के अपने यादगार अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

मुख्यमंत्री साय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीयता से बातचीत कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलना उनके जीवन का बेहद खास और अविस्मरणीय अनुभव रहा।

राष्ट्रपति ने बच्चों से सहजता और आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जाना। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन के भ्रमण और वहां बिताए यादगार पलों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। महिला परामर्श केंद्र के काउंसिलिंग रजिस्टर में कथित तौर पर काट-छांट और दस्तावेजों में हेरफेर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब राष्ट्रपति ने CWSN छात्र नुकेश को बांधी राखी

राष्ट्रपति भवन में मुलाकात का सबसे भावुक और यादगार क्षण उस समय आया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने CWSN विद्यार्थी नुकेश कुमार वर्मा को स्वयं राखी बांधी। राष्ट्रपति का यह स्नेह नुकेश के लिए ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद अन्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए भी भावुक कर देने वाला पल रहा। इस खास मुलाकात की स्मृति विद्यार्थियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुवा नृत्य

राष्ट्रपति भवन में सिर्फ छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ही नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की भी शानदार झलक देखने को मिली। छात्राओं ने पारंपरिक सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीत, संगीत और लोक परंपरा से सजी इस प्रस्तुति ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी प्रस्तुति की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
CG Lecturer Recruitment: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती का रास्ता साफ, 854 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी… 29 नवंबर को परीक्षा की संभावित तारीख
September 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM साय बोले- बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें यदि सही अवसर, प्रोत्साहन और मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें, जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।

राष्ट्रपति भवन में प्रतिभा के साथ दिखी छत्तीसगढ़ की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश के बच्चों ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद से जुड़े राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा के साथ उसकी सांस्कृतिक विरासत का भी परिचय कराया।

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर है। जब नई पीढ़ी इसे आत्मसात कर देश के प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुत करती है, तो हमारी परंपराओं को नई पहचान और नई ऊर्जा मिलती है।

इन विद्यार्थियों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करने वाले विद्यार्थियों में नारायणपुर की राजवती पोयाम, सुकमा के हिमांशु ठाकुर, दुर्ग की पायल राजानी, महासमुंद की रागनी साहू, रायपुर के नुकेश कुमार वर्मा तथा महासमुंद के दुर्गेश साहू और डिगेश सेन शामिल थे।

इस अवसर पर डॉ. मुक्ति बैस, राज्य नोडल अधिकारी, समग्र शिक्षा, रायपुर तथा चंद्रशेखर मिथलेश, व्याख्याता (भौतिकी), शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपति से मिले प्रोत्साहन और यात्रा के अनुभवों को अपने जीवन की प्रेरणा बनाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने सपनों को बड़ा रखें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी उपलब्धियों से परिवार, छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *