LIVE UPDATE

Bilaspur Violence Update: बिलासपुर बवाल के मास्टरमाइंड सोहेल खान ने किया सरेंडर, तीन साथी भी गिरफ्तार; अब तक 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

खपरगंज पथराव कांड में पुलिस का शिकंजा तेज, लालखदान से अरबाज-अब्दुल रज्जाक समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर। खपरगंज में हुए पथराव और हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। कई दिनों से फरार चल रहा मामले का मुख्य आरोपी सोहेल खान आखिरकार पुलिस के सामने पहुंच गया। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच सोहेल खान ने 1 सितंबर की रात कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

सोहेल के सरेंडर करते ही पुलिस ने उसके फरार साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य आरोपी को लालखदान क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
September 7, 2026
रायगढ़, 7 सितंबर 2026। रायगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 अगस्त की रात खपरगंज में बिरयानी सेंटर के पास दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

इसके बाद सड़क पर जमकर पथराव हुआ। अचानक बिगड़े हालात से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और भारी बल तैनात किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
September 7, 2026
दुर्ग। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड Titan और Fastrack के नाम पर नकली घड़ियां बेचने के कारोबार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी सोहेल खान पुलिस की रडार पर था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। करीब चार दिन तक फरार रहने के बाद आखिरकार उसने कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

सोहेल के बाद तीन साथियों पर भी कसा शिकंजा

मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसके साथियों की तलाश तेज कर दी। इसी कार्रवाई में पुलिस ने लालखदान क्षेत्र से तीन आरोपियों को दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत पर लगा सोलर, बिजली बिल हुआ ZERO! 850 यूनिट ग्रिड को देकर ‘बिजली उपभोक्ता’ से ‘बिजली दाता’ बना परिवार
छत पर लगा सोलर, बिजली बिल हुआ ZERO! 850 यूनिट ग्रिड को देकर ‘बिजली उपभोक्ता’ से ‘बिजली दाता’ बना परिवार
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। कभी हर महीने 1,500 से 2,000 रुपये तक बिजली बिल चुकाने वाला परिवार अब बिजली बिल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पकड़े गए आरोपियों में अरबाज और अब्दुल रज्जाक समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। पुलिस अब चारों से पूछताछ कर रही है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है।

हिंसा के बाद मचा था हड़कंप, मौके पर पहुंचे थे SSP-कलेक्टर

28 अगस्त की रात पथराव और झड़प के बाद खपरगंज इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थिति का जायजा लेने एसएसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने इसके बाद दोनों पक्षों से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

अब तक 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 12 तक पहुंच गई है। इससे पहले सोहेल गुट के आठ और ठाकुर राम सिंह गुट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब सोहेल खान और उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।

हालांकि, ठाकुर राम सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हिंसा के पीछे कौन-कौन लोग थे और मौके पर कितने लोगों ने पथराव व मारपीट में हिस्सा लिया।

खपरगंज हिंसा में अब पुलिस की नजर फरार आरोपियों पर

मुख्य आरोपी के सरेंडर और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अब फरार आरोपियों को पकड़ने की चुनौती है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को हिंसा में शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *