LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति

रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के बेटे और चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र कश्यप की सेवाएं प्रशासन द्वारा समाप्त किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। आरोप है कि डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर शासन विरोधी पोस्ट साझा की थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

आपको बता दें कि प्रशासन ने डॉ. लोकेंद्र कश्यप की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया। उन पर सोशल मीडिया पर शासन के खिलाफ मानी गई पोस्ट साझा करने का आरोप लगाया गया है। आदेश सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का कहना है कि डॉ. लोकेंद्र ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों और आम जनता की समस्याओं को सामने रखा था। उनका आरोप है कि जनहित के मुद्दे उठाने पर उन्हें निशाना बनाया गया।

विधायक व्यास कश्यप का विरोध

विधायक व्यास कश्यप ने कार्रवाई को “दुर्भावनापूर्ण” बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है, जनहित के मुद्दों को उठाना अपराध नहीं हो सकता, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और जनता की समस्याओं को उजागर करने पर कार्रवाई करना गलत संदेश देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे की पोस्ट किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं थीं, बल्कि व्यवस्था की खामियों को सामने लाने के उद्देश्य से की गई थीं।

प्रशासन की चुप्पी से बढ़े सवाल

मामले में अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसी वजह से पूरे घटनाक्रम को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल

इस कार्रवाई के बाद जांजगीर-चांपा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस समर्थक इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि विपक्ष और प्रशासन की ओर से अभी स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *