LIVE UPDATE

मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…

चंचल शर्मा, 16 मई 2026। नंदनवन पक्षी विहार में पदस्थ संयुक्त वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद वन विभाग में हलचल तेज हो गई है। नंदनवन के रेंजर हिमांचल साहू ने विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उन पर नियमविरुद्ध तरीके से फर्जी बिल तैयार कर भुगतान कराने का दबाव बनाया जा रहा था।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कथित तौर पर उनसे कहा गया कि “यह पैसा मंत्रीजी तक पहुंचाना जरूरी है।” इस दावे के सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेंजर द्वारा दी गई शिकायत में कुल 12 बिंदुओं का जिक्र किया गया है। इनमें मानसिक प्रताड़ना, जरूरी फाइलों को लंबित रखना, कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी करना और नियमों के खिलाफ कार्य कराने का दबाव जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

फर्जी बिल तैयार कराने का आरोप

शिकायत के अनुसार, एसडीओ द्वारा कई ऐसे बिल तैयार करने के निर्देश दिए गए जो विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं थे। रेंजर हिमांचल साहू ने दावा किया कि जब उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए ऐसे बिल बनाने से इनकार किया, तब उन पर दबाव बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले का सबसे संवेदनशील पहलू वह कथित टिप्पणी है, जिसमें कहा गया कि “यह राशि मंत्रीजी को देना है।” हालांकि शिकायतकर्ता हिमांचल साहू ने बातचीत में शिकायत देने की पुष्टि की है, लेकिन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया।

विभाग में मचा हड़कंप

मामला सामने आने के बाद वन विभाग के भीतर हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों के मुताबिक शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है और मामले की प्रारंभिक जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
बाइक पर सवार होकर नक्सलियों के गढ़ रहे गांवों में पहुंचे कलेक्टर-सीईओ; गांवों में विकास की सौगात, ग्रामीण बोले- पहली बार आया प्रशासन
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला विभागीय भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दबाव से जुड़ा बड़ा प्रकरण बन सकता है।

 

DFO बोले – जांच टीम गठित करेंगे

इस पूरे मामले में जब nwnews24.com ने DFO मयंक पांडेय से बात की, तो उन्होंने रेंजर की शिकायत मिलने से इनकार किया, लेकिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की शिकायत मिलने की बात स्वीकार की। डीएफओ ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच टीम बनाई जा रही है और रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि रेंजर की ओर से भी औपचारिक शिकायत आती है, तो उस पर भी नियमानुसार जांच की जाएगी।

“ मुझे आज ही शिकायती पत्र मिला है, शिकायत के आधार पर एक जांच टीम बना रहे हैं, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करेंगे। जहां तक रेंजर की शिकायत की बात आप पूछ रहे हैं, तो उनकी शिकायत आने दीजिये, फिर उस पर बोल पाना सही रहेगा”

फाइल रोकने और काम प्रभावित करने के आरोप

रेंजर की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यालयीन पत्र और फाइलें समय पर अग्रेषित नहीं की जातीं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई बार उन्हें घंटों कार्यालय में इंतजार करना पड़ता है, जिससे फील्ड मॉनिटरिंग और निरीक्षण प्रभावित हो रहे हैं।शिकायत के अनुसार, विभिन्न प्राक्कलन, वाउचर और प्रतिवेदन समय पर आगे नहीं भेजे जाने के कारण परियोजनाओं और शासकीय कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है।

“इतनी ईमानदारी है तो टीचिंग कर लो”

रेंजर ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि जब उन्होंने नियमों के अनुरूप कार्य करने की बात कही, तो उन्हें अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।शिकायत में कहा गया है कि एसडीओ ने कथित तौर पर उनसे कहा – “अगर इतनी ईमानदारी से काम करना है तो टीचिंग की नौकरी कर लो, यह काम आपके लिए नहीं है।” रेंजर ने इसे मानसिक प्रताड़ना और विभागीय माहौल खराब करने वाला व्यवहार बताया है।

कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा

इधर, नंदनवन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने भी एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने डीएफओ और कलेक्टर को अलग-अलग शिकायतें देकर दुर्व्यवहार, वेतन रोकने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लगातार नौकरी से निकालने और स्थानांतरण की धमकी दी जाती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से “निकम्मे”, “महामूर्ख” और “काम के लायक नहीं” जैसे शब्द कहे जाते हैं।

निजी बंगले में काम करने कर्मचारियों को बुलाने का आरोप

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पीने का पानी, शौचालय और बाथरूम जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जातीं। कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें निजी कार्यों के लिए अवंती विहार स्थित आवास बुलाया जाता है और आने-जाने का पेट्रोल खर्च भी अपनी जेब से वहन करना पड़ता है। पेट्रोल मांगने पर कथित तौर पर कहा जाता है – “काम करना है तो खुद व्यवस्था करो, नहीं तो काम बंद कर दो।”

अपशब्दों के इस्तेमाल से कर्मचारियों में आक्रोश

कलेक्टर को दी गई शिकायत में कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में कहा गया है कि कुछ कर्मचारियों को “पागल” और “सा$$, चू&&” जैसे शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे नंदनवन के गेट पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि मौजूदा माहौल में सामान्य और निष्पक्ष तरीके से काम करना मुश्किल हो गया है।

जांच पर टिकी सबकी नजर

पूरा मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर विभागीय जांच पर टिकी है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो मामला केवल प्रशासनिक दुर्व्यवहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *