LIVE UPDATE

CG-स्कूल खुलने से पहले बड़ा आदेश: जून में इस तारीख से खुलेंगे प्रदेशभर के स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए 16 बिंदु का निर्देश पत्र, पढ़ें….

रायपुर, 12 जून 2026. छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में पहले दिन ‘शाला प्रवेश उत्सव 2026’ आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों का स्कूलों में उत्साहपूर्ण स्वागत किया जाएगा। स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन होगा, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और सकारात्मक माहौल विकसित किया जा सके।

पहले दिन होंगे ये कार्यक्रम विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत। स्कूल परिसर की साफ-सफाई और आकर्षक सजावट। नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण। स्कूल प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों और पालकों की सहभागिता। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान। ‘न्यौता भोज’ कार्यक्रम के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा। ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने का प्रयास। अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक स्कूल में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और पालकों को भी कार्यक्रम में शामिल करने को कहा गया है। 15 जून तक चलेगा अवकाश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद 16 जून, मंगलवार से सभी स्कूलों में नियमित रूप से अध्ययन-अध्यापन कार्य शुरू होगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों में स्कूल के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा और नए शैक्षणिक सत्र की बेहतर शुरुआत हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जमीन की अनिवार्यता खत्म, यहां जानें नए नियम
CG News: निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जमीन की अनिवार्यता खत्म, यहां जानें नए नियम
June 26, 2026
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव किया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *