LIVE UPDATE
Trending

PSC अभ्यर्थी सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार; दूसरी युवती से संबंध बना विवाद की वजह

बिलासपुर, 12 जून 2026. जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर PSC परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा आयुषी कुर्रे उर्फ खुशी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन महीने चली जांच के बाद पुलिस ने जुटाए गए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मुलमुला सोनसरी की रहने वाली आयुषी कुर्रे ने 20 मार्च 2026 को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
CM साय के साथ शिवराज का बड़ा गिफ्ट: सक्ती को 122 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, सड़क-शिक्षा-स्वास्थ्य से बदलेगी तस्वीर
September 11, 2026
सक्ती/रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के विकास को शुक्रवार को बड़ी रफ्तार मिली। ग्राम जेठा में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आयुषी और उसके प्रेमी दीपक कुमार खांडे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि दीपक शाम के समय छात्रा के कमरे पर मौजूद था और बाद में वहां से चला गया। उसके जाने के बाद आयुषी ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी दीपक किसी दूसरी युवती के संपर्क में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस का मानना है कि इस घटनाक्रम से छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
Bilaspur News; चाकू से वार कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धारदार हथियार
September 11, 2026
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार खांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले में गिरफ्तारी के बाद आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
मिशन अमृत 2.0 का बड़ा फैसला: चार शहरों के तालाबों के कायाकल्प पर 22.18 करोड़, अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश
September 11, 2026
रायपुर, 11 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में जल संरक्षण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मिशन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *