LIVE UPDATE

विधायक का मोबाइल हैक! APK खोलते ही विधायक का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे 76 हजार, लिखा- ‘UPI काम नहीं कर रहा’

कोरबा में साइबर ठगी का बड़ा मामला: GGP राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के नाम से परिचितों को भेजे मैसेज, लिखा—‘एक छोटी सी हेल्प चाहिए, मेरा UPI काम नहीं कर रहा’

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साइबर अपराधियों ने सीधे एक विधायक के मोबाइल को निशाना बनाया है। पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम का मोबाइल एक APK फाइल खोलने के बाद हैक होने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर कब्जा जमाने के बाद हैकर ने विधायक के WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल शुरू कर दिया और उनके जान-पहचान वालों से पैसे मांगने लगा।

हैरानी की बात यह है कि लोगों को भेजे गए मैसेज में हैकर ने विधायक की पहचान का फायदा उठाते हुए लिखा—“एक छोटी सी हेल्प चाहिए, मेरा UPI काम नहीं कर रहा है।” इसके बाद करीब ₹76 हजार की रकम की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
GPM में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कलेक्टर का एक्शन, 50 पटवारी इधर से उधर… बदल गए हल्के और कार्यक्षेत्र
GPM में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कलेक्टर का एक्शन, 50 पटवारी इधर से उधर… बदल गए हल्के और कार्यक्षेत्र
September 22, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल हुआ है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक APK… और फिर विधायक के WhatsApp पर हैकर का कब्जा!

जानकारी के मुताबिक विधायक तुलेश्वर मरकाम के मोबाइल पर एक APK फाइल आई थी। फाइल को ओपन करने के बाद मोबाइल की सुरक्षा से जुड़ी समस्या सामने आई और कुछ ही समय बाद हैकर ने उनके WhatsApp अकाउंट तक पहुंच बना ली।

इसके बाद शुरू हुआ ठगी का खेल। हैकर ने विधायक के WhatsApp से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। मैसेज की भाषा इस तरह रखी गई कि सामने वाले को यह लगे कि खुद विधायक को तत्काल पैसों की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष : लंबे इलाज के बाद ‘किरण’ की वापसी….23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष : लंबे इलाज के बाद ‘किरण’ की वापसी….23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
September 22, 2026
रायपुर, 22 सितंबर 2026। करीब दो महीने पहले हुए सड़क हादसे के बाद लंबे इलाज और स्वास्थ्य लाभ के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘UPI काम नहीं कर रहा…’ मैसेज से मचा हड़कंप

हैकर ने लोगों को भेजे मैसेज में लिखा कि उसका UPI काम नहीं कर रहा है और उसे छोटी सी मदद की जरूरत है। इसी बहाने लोगों से पैसे भेजने को कहा गया।

कुछ लोगों को जब मैसेज संदिग्ध लगा तो उन्होंने सीधे विधायक को फोन कर जानकारी ली। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पता चला कि विधायक के WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के आसमान में अब बढ़ेगी उड़ान! छोटे शहरों से दूरदराज इलाकों तक हवाई कनेक्टिविटी का रास्ता साफ, केंद्र-राज्य में बड़ा करार
छत्तीसगढ़ के आसमान में अब बढ़ेगी उड़ान! छोटे शहरों से दूरदराज इलाकों तक हवाई कनेक्टिविटी का रास्ता साफ, केंद्र-राज्य में बड़ा करार
September 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब पुलिस के रडार पर साइबर हैकर

मामले की शिकायत पाली थाने में दर्ज कराई गई है। विधायक खुद थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम की मदद से हैकर की डिजिटल गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

साइबर ठगों का नया हथकंडा, एक क्लिक पड़ सकता है भारी

इस घटना ने एक बार फिर मोबाइल में आने वाली संदिग्ध APK फाइलों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। साइबर अपराधी अक्सर APK के जरिए मोबाइल में खतरनाक ऐप इंस्टॉल कराकर निजी जानकारी, WhatsApp और दूसरे डिजिटल अकाउंट तक पहुंच बनाने की कोशिश करते हैं।

अनजान नंबर से आई APK फाइल को ओपन न करें। खासकर WhatsApp पर किसी परिचित के नाम से पैसे मांगने वाला मैसेज आने पर पैसा भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति को सीधे फोन कर पुष्टि जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *