LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी. श्रवण IG पद के लिए इंपैनल

रायपुर, 27 मई 2026. छत्तीसगढ़ कैडर के दो सीनियर IPS अधिकारियों को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जहां 2008 बैच के IPS नीतू कमल और डी श्रवण को केन्द्रीय सुरक्षा एजंसी में IG के लिए इंपैनल किया गया है। गृह मंत्रालय की जारी सूची में देशभर के 2001 से 2008 बैच तक के 67 आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के इन दोनों अधिकारियों का चयन राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आईपीएस नीतू कमल फिलहाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। वहीं आईपीएस डी. श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कई संवेदनशील मामलों की जांच में अहम भूमिका निभा चुके हैं। केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों के अनुभव और पेशेवर दक्षता को देखते हुए उन्हें IG पद के लिए चुना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News: होटल के बाहर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा! बिल को लेकर युवती से विवाद, बाउंसरों ने निकाला बाहर, सड़क पर मचा हंगामा
Bilaspur News: होटल के बाहर आधी रात हाईवोल्टेज ड्रामा! बिल को लेकर युवती से विवाद, बाउंसरों ने निकाला बाहर, सड़क पर मचा हंगामा
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक सूची में देशभर के कुल 67 आईपीएस अधिकारियों को IG और DIG स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। यह सूची वर्ष 2001 से 2008 बैच के अधिकारियों को शामिल करते हुए जारी की गई है। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के दो अधिकारियों का नाम शामिल होना राज्य प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सम्मान की बात मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नीतू कमल और डी. श्रवण का चयन राज्य पुलिस सेवा की मजबूत कार्यशैली और पेशेवर क्षमता को दर्शाता है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी। सुरक्षा एजेंसियों में काम कर रहे अधिकारियों की भूमिका लगातार बढ़ रही है और ऐसे में अनुभवी अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देना केंद्र सरकार की रणनीतिक प्राथमिकताओं का हिस्सा माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
Bilaspur Crime: गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी खेल, शैलेश राठौर की हत्या; 14 संदिग्ध हिरासत में
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय जांच और सुरक्षा एजेंसियों को मजबूत करने पर जोर दे रही है। ऐसे में अनुभवी आईपीएस अधिकारियों को IG स्तर की जिम्मेदारी देना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों अधिकारी राष्ट्रीय स्तर की जांच और सुरक्षा रणनीतियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
 Bilaspur Crime: महिला परामर्श केंद्र के रजिस्टर में कथित हेरफेर का आरोप, शिक्षिका और काउंसलर पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
September 21, 2026
बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। महिला परामर्श केंद्र के काउंसिलिंग रजिस्टर में कथित तौर पर काट-छांट और दस्तावेजों में हेरफेर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *