LIVE UPDATE
Trending

CG-सरकारी डॉक्टरों को बड़ी राहत: अब PG के लिए मिल सकेगी 3 साल की छुट्टी, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी डॉक्टरों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर अब डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई के लिए अधिकतम 3 साल तक की छुट्टी देने का प्रावधान लागू किया है।

इस फैसले के तहत अब सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लंबी अवधि की स्टडी लीव ले सकेंगे। पहले इस तरह की छुट्टी को लेकर कई तरह की सीमाएं और प्रक्रियात्मक अड़चनें थीं, जिससे डॉक्टरों को PG करने में परेशानी होती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
कांकेर में खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात: ₹9.40 करोड़ के मिनी स्टेडियम-इनडोर हॉल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
August 11, 2026
कांकेर। शहरवासियों को आधुनिक खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग के इस नए आदेश से डॉक्टरों को न केवल विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा, बल्कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार लंबे समय से डॉक्टरों की कमी और विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव को देखते हुए इस तरह के फैसले पर विचार कर रही थी। अब इस आदेश के लागू होने से युवा डॉक्टरों में उत्साह बढ़ेगा और वे उच्च शिक्षा की ओर अधिक आकर्षित होंगे यह निर्णय स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG New Vehicle Rules: 15 अगस्त से बदल रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियम, जानें चालान और राहत से जुड़ी बातें
CG New Vehicle Rules: 15 अगस्त से बदल रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियम, जानें चालान और राहत से जुड़ी बातें
August 11, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर के वाहन चालकों के लिए 15 अगस्त 2026 से मोटर वाहन नियमों में कई अहम बदलाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *