LIVE UPDATE

महापौर का भतीजा सट्टा लिंक चलाने के मामले में गिरफ्तार, दुबई-गोवा लिंक… दो मामलों में 5 आरोपी पकड़ाए

बिलासपुर। शहर में आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में महापौर के भतीजे विशाल बियानी समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके सहयोगी दीपक भटनानी को भी पुलिस ने दबोचा है। आरोप है कि ये आरोपी दुबई और गोवा से जुड़े लिंक के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे।

कोतवाली, सिविल लाइन थाना और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में अलग-अलग स्थानों से ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान एक कार में बैठे तीन आरोपियों को पकड़ा गया, जो लगातार लोकेशन बदलकर सट्टा ऑपरेट कर रहे थे।
जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगवा रहे थे। व्हाट्सएप और विशेष सट्टा एप के जरिए ग्राहकों को जोड़कर लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से नगद राशि, कई मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण
July 30, 2026
रायपुर, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अन्य गिरफ्तार आरोपी:
इस कार्रवाई में रमेश्वर यदु, दीपचंद सोनकर और सीताराम साहू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटा रही है।

बरामदगी:
आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। मोबाइल में सट्टा पर्ची और लेन-देन से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुक्त वीबी-जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण : पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी
आयुक्त वीबी-जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण : पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी
August 10, 2026
आवास निर्माण, जल सुरक्षा एवं ग्रामीण अधोसंरचना गुणवत्ता पर विशेष जोर रायपुर, 09 अगस्त 2026/ आयुक्त वीबी-जीरामजी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुबई-गोवा कनेक्शन:
पूछताछ में सट्टा नेटवर्क के तार दुबई और गोवा से जुड़े पाए गए हैं। मुख्य सरगना के रूप में राजा अरोरा का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही टीम गोवा भेजी जा सकती है।

कानूनी कार्रवाई:
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 7(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
August 10, 2026
- नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के परोक्ष प्रतिनिधित्व पर सरकार का बड़ा फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारीबिलासपुर, 10...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *