LIVE UPDATE
Trending

CG-जनगणना, खुद भी भर सकेंगे डेटा: 16 अप्रैल से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में जनगणना, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है। राज्य में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 62,500 से अधिक कर्मचारियों को इस काम के लिए तैनात किया गया है। जनगणना की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न की जाएगी।

स्व-गणना (Self Enumeration)

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
August 5, 2026
बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिक census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकेंगे, जहाँ लोग अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं। यह चरण लोगों को खुद से भागीदारी का मौका देता है।

पहला चरण: मकान सूचीकरण (House Listing)

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गणनाकर्मी घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। साथ ही परिवार से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं और स्थिति पर आधारित करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे। इससे राज्य के सामाजिक और आर्थिक हालात की सही तस्वीर सामने आएगी।

दूसरा चरण: जनसंख्या गणना (Population Enumeration)

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनगणना का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण फरवरी 2027 में पूरा किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी, जिससे राज्य की कुल आबादी और जनसंख्या से जुड़े आंकड़े तय होंगे।

सरकार का कहना है कि इस तीन चरणों वाली प्रक्रिया से आंकड़ों की सटीकता बढ़ेगी और योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना में पूरी ईमानदारी से जानकारी दें, ताकि विकास योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ सकें |

कलेक्टर ने दी जानकारी

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिससे विकास योजनाओं की सटीक रूपरेखा तैयार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *