LIVE UPDATE
Trending

CG: बालोद में मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती मांगने वाला पत्र, नक्सली नाम का इस्तेमाल

बालोद, 10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गुंडरदेही में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में उनसे 2 से 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद न्यायिक और प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय में कार्य के दौरान एक डाक कर्मी द्वारा बंद लिफाफा मजिस्ट्रेट के कार्यालय में पहुंचाया गया। जब लिफाफा खोला गया, तो उसमें लिखी धमकी भरी बातें देखकर सभी चौंक गए। इसके बाद संबंधित मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि पत्र हस्तलिखित है और नीली स्याही से लिखा गया है। इसमें खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने फिरौती नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। साथ ही पत्र में न्यायिक कार्यप्रणाली पर भी आरोप लगाए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिफाफे और पत्र से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों का कहना है कि इस संवेदनशील मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है। यह घटना न्यायपालिका की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *