LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में खौफनाक घटना: एक साथ 17 बकरा-बकरी मृत मिले, इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र स्थित चितावर गांव में एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां एक ही जगह पर 17 बकरा-बकरियों के मृत पाए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी पशु स्थानीय किसान प्रेमलाल बिरको के थे। सुबह जब ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी, तो मंजर बेहद डरावना था। कई जानवरों के शरीर पर गहरे घाव और पेट फटे हुए नजर आए, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन विवाद में खून से लाल हुआ घर: जांजगीर-चांपा में चार लोगों की निर्मम हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, बेटे ने ही कबूला जुर्म
जमीन विवाद में खून से लाल हुआ घर: जांजगीर-चांपा में चार लोगों की निर्मम हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, बेटे ने ही कबूला जुर्म
May 14, 2026
जांजगीर-चांपा, 14 मई 2026। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवतरा में जमीन विवाद ने एक पूरे परिवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी जंगली जानवर का हमला हो सकता है, जबकि कुछ लोग इसे संदिग्ध गतिविधि से भी जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद गांव में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, जो मृत पशुओं का परीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- 9 साल से सरकारी जमीन पर रह रहे लोगों को मिलेगा पट्टा; प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सर्वे शुरू, कलेक्टरों से मांगी गई रिपोर्ट
CG- 9 साल से सरकारी जमीन पर रह रहे लोगों को मिलेगा पट्टा; प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सर्वे शुरू, कलेक्टरों से मांगी गई रिपोर्ट
May 15, 2026
चंचल शर्मा, 15 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सरकारी भूमि पर वर्षों से रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, इस घटना ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur-प्रशासन की अपील बेअसर; सुबह से पेट्रोल-डीजल के लिए शहर के कई पंपों पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारें…
Bilaspur-प्रशासन की अपील बेअसर; सुबह से पेट्रोल-डीजल के लिए शहर के कई पंपों पर उमड़ी भीड़, लंबी कतारें…
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. Bilaspur में पेट्रोल-डीजल को लेकर बना पैनिक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *