LIVE UPDATE

सेवा संकल्प अभियान : 17 सितंबर से प्रदेशभर में 25 सेवा गतिविधियां, 17 अक्टूबर को होगा जनसेवक महाकुंभ का आयोजन

रायपुर, 15 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। एक महीने तक चलने वाला यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, जल संरक्षण, डिजिटल साक्षरता सहित 25 सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेने और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। नागरिकों से कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने की अपील की गई है। श्रमदान की फोटो या वीडियो ‘माई भारत’ पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रात में खड़ी गाड़ियों को बनाता था निशाना, पेट्रोल डालकर लगाई आग; एक ही आरोपी ने खोले दो वारदातों के राज
रात में खड़ी गाड़ियों को बनाता था निशाना, पेट्रोल डालकर लगाई आग; एक ही आरोपी ने खोले दो वारदातों के राज
September 15, 2026
बिलासपुर। सरकंडा इलाके में खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो सेवा गाथा’ जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर के ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से कार्यक्रम होंगे। ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और नृत्य नाटिका के माध्यम से पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए बदलावों को प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा विकासखंड स्तर पर ‘सेवा सेतु’ बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की जाएगी। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ जैसी अभिनव गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात: जशपुर के 6 गांवों में बनेंगे 30 होमस्टे, स्थानीय खान-पान, संस्कृति और हस्तशिल्प से जुड़ेगा कारोबार
जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात: जशपुर के 6 गांवों में बनेंगे 30 होमस्टे, स्थानीय खान-पान, संस्कृति और हस्तशिल्प से जुड़ेगा कारोबार
September 15, 2026
रायपुर, 15 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्यटन को नई ऊंचाई देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं

17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूल और कॉलेजों में विकसित भारत 2047 विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, प्रदर्शनियां, सेमिनार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान भी किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CMHO निलंबित: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता के आरोप में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट के बाद सरकार का एक्शन
CMHO निलंबित: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता के आरोप में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट के बाद सरकार का एक्शन
September 15, 2026
रायपुर, 15 सितंबर 2026। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर पर राज्य शासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘कहानी बदलाव की’ से सामने आएंगी सफलता की कहानियां

अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों का संकलन किया जाएगा। इन कहानियों के माध्यम से यह बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं ने किस तरह आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। साथ ही अन्य पात्र नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

50 बदलाव वाले स्थानों का दौरा

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत करीब 50 ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जिन्हें मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलावों के उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें गुजरात की GIFT City और बस्तर जैसे स्थान शामिल होंगे। सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी इन स्थानों का भ्रमण कराने की योजना है।

17 अक्टूबर को होगा ‘जनसेवक महाकुंभ’

अभियान का समापन 17 अक्टूबर 2026 को बड़े कार्यक्रम के साथ होगा। अंतिम दिन आयोजित होने वाले ‘जनसेवक महाकुंभ’ में पंचायत से संसद तक के करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ की सभी छह कड़ियां गाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

अभियान के माध्यम से शासकीय विभागों के साथ नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को जोड़कर जनसेवा एवं जनभागीदारी को व्यापक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *