LIVE UPDATE

रायपुर में बांग्लादेशी नागरिकों पर बड़ा खुलासा, डेढ़ साल में 15 पकड़े; 6 अब भी लापता

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला के मुताबिक, बीते करीब डेढ़ साल में पुलिस ने इलाके से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जबकि 6 अन्य की तलाश अब भी जारी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में संदिग्ध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह भी तेज हो गई है।

डेढ़ साल में 15 पकड़े गए, संजय नगर-संतोषी नगर में सबसे ज्यादा

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए 15 लोगों में 4 धरमनगर और 11 संजय नगर व संतोषी नगर क्षेत्र से मिले हैं। पुलिस अब इन लोगों के भारत आने, यहां रहने और दस्तावेज तैयार कराने से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फरवरी 2025 में हुई पहली बड़ी कार्रवाई में मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक, तीनों विदेश भागने की तैयारी में थे और उनके लिए वीजा-पासपोर्ट भी तैयार कराए गए थे।

जून 2025 में एक साथ पकड़े गए 10 लोग

इसके बाद जून 2025 में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में एक ही परिवार के 5 सदस्य भी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान कुछ लोगों के दस्तावेज संदिग्ध और फर्जी पाए गए। इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और कुछ मामलों में उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

6 की तलाश अब भी चुनौती

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती उन 6 लोगों को तलाशना है, जो फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर पुलिस इस पूरे मामले में यह भी पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध विदेशी नागरिक शहर में कैसे पहुंचे, किसके संपर्क में रहे और उन्हें फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने में किसने मदद की। जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *