LIVE UPDATE

नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी

बिलासपुर, 30 मार्च 2026. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल द्वारा डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

डॉ. पाटेरिया एक अनुभवी शिक्षाविद् और प्रबंधन विशेषज्ञ हैं। वे इससे पहले शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें उच्च शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है।

करीब तीन दशकों से अधिक के अकादमिक करियर में उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में भी प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

डॉ. पाटेरिया प्रबंधन, शोध और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य और प्रशासनिक सुधार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के विकास कार्यों में तेजी आएगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Amit Kumar: बारिश में भी नहीं रुका कलेक्टर का दौरा; बरसते पानी में जंगल, नदी पार कर पहुंचे गांववालों के बीच, छाता तानकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
IAS Amit Kumar: बारिश में भी नहीं रुका कलेक्टर का दौरा; बरसते पानी में जंगल, नदी पार कर पहुंचे गांववालों के बीच, छाता तानकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
July 21, 2026
सुकमा, 21 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मुहिम के तहत सुकमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *