LIVE UPDATE

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; बिलासपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर होंगी शामिल

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला इकाई मंगलवार को जिला स्तरीय “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित करने जा रही है। शहर के स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे होने वाले इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर होंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला सहित भाजपा और विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी केंद्रीय मंत्री
सावित्री ठाकुर मंगलवार को शाम 4 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद वे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगी और विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के प्रबुद्धजनों एवं विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात करेंगी।


बुधवार को उनका कार्यक्रम सुबह 8 बजे स्वच्छता अभियान से शुरू होगा। इसके बाद वे प्रगति पथ यात्रा के अंतर्गत कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगी। सुबह 11 बजे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद दोपहर 12 बजे तिफरा स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
Bilaspur News; रात में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, तलवार-चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
August 31, 2026
बिलासपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने सिरगिट्टी पुलिस ने रात में अचानक सरप्राइज चेकिंग अभियान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इसके बाद वे तिफरा के अंध-मूक बधिर विद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। बिल्हा में विशेष जनसंपर्क अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर 3 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगी।
भाजपा ने झोंकी ताकत


भाजपा संगठन इस सम्मेलन को मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के बड़े अभियान के रूप में देख रहा है। यही वजह है कि जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सम्मेलन के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और “विकसित भारत” के विजन को लेकर भाजपा जनता के बीच व्यापक संदेश देने की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
September 10, 2026
बिलासपुर। शहर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNC) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। TNC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *