LIVE UPDATE

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक

रायपुर 27 मार्च 2026/ केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस संगठन में बड़े ‘सर्जरी’ की तैयारी: बदले जा सकते हैं कई राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी, दिल्ली में हलचल तेज
कांग्रेस संगठन में बड़े ‘सर्जरी’ की तैयारी: बदले जा सकते हैं कई राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी, दिल्ली में हलचल तेज
June 23, 2026
न्यूज़ डेस्क। आगामी विधानसभा और आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में एक बार फिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस का बड़ा अभियान; देश के 28 शहरों में आज से गूंजेगी ‘छात्रों की गूंज’, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस का बड़ा अभियान; देश के 28 शहरों में आज से गूंजेगी ‘छात्रों की गूंज’, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
June 25, 2026
बिलासपुर, 25 जून 2026. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में "छात्रों की गूंज" नामक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *