LIVE UPDATE

CG IAS Posting: रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नए आयुक्त जनसंपर्क (CPR), CEO संवाद का भी अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त और संवाद के CEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।

CG IAS Posting: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त (CPR) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें संवाद (Communication Wing) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल वर्तमान में विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। अब उन्हें आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में भी पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नशे में दूल्हा पहुंचा बारात लेकर…दुल्हन ने जड़े थप्पड़, तोड़ दी शादी; बोली- नशेड़ी के साथ नहीं बिताऊंगी जिंदगी…अब पुलिस बनाएगी ‘यूथ आइकॉन’
नशे में दूल्हा पहुंचा बारात लेकर…दुल्हन ने जड़े थप्पड़, तोड़ दी शादी; बोली- नशेड़ी के साथ नहीं बिताऊंगी जिंदगी…अब पुलिस बनाएगी ‘यूथ आइकॉन’
June 26, 2026
जांजगीर-चांपा,26 जून 2026. शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, द्वार पूजा की रस्म चल रही थी और घराती-बाराती सब जश्न में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज और जनसंपर्क विभाग भी उनके पास

सरकार ने रजत बंसल को एक साथ कई अहम विभागों की जिम्मेदारी दी है। आदेश के मुताबिक उन्हें:

  • आयुक्त, जनसंपर्क (CPR)
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद
  • संचालक, भौतिकी एवं खनिकर्म
  • प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम

का अतिरिक्त प्रभार (Additional charge) सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नारायणपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख कैश बरामद
नारायणपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख कैश बरामद
June 26, 2026
नारायणपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समन्वय को मजबूत करने की कोशिश

सरकार का यह फैसला प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। एक ही अधिकारी को कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देकर शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जमीन की अनिवार्यता खत्म, यहां जानें नए नियम
CG News: निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जमीन की अनिवार्यता खत्म, यहां जानें नए नियम
June 26, 2026
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव किया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले रवि मित्तल थे जनसंपर्क आयुक्त

रजत बांसल से पहले जनसम्पर्क आयुक्त के पद पर छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल (CG:2016) थे। जिनको बीते 19 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया था। जिसके बाद से ही पद खली था।

एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

रजत बंसल को एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से यह स्पष्ट है कि सरकार उन पर भरोसा जता रही है। अब उनकी भूमिका राज्य के सूचना तंत्र और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने में अहम मानी जा रही है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

order

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *