LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और आसपास के जिलों में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शहरों की सड़कें दोपहर के समय सूनी नजर आने लगी हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के अध्ययन में दावा; जुलाई में खपत घटी
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग के अध्ययन में दावा; जुलाई में खपत घटी
July 28, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही आशंकाओं और अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस और तरल पदार्थ लेने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की गई है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और खेतों में काम करने वाले किसानों व मजदूरों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक द्रोणिका सक्रिय है, लेकिन प्रदेश में पर्याप्त नमी नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि बारिश की स्थिति फिलहाल नहीं बन रही और तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना बेहद कम है और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-शिक्षा विभाग शर्मसार: महिला सहकर्मी पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप, बसंतपुर स्कूल के प्राचार्य पर FIR की तैयारी
CG-शिक्षा विभाग शर्मसार: महिला सहकर्मी पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप, बसंतपुर स्कूल के प्राचार्य पर FIR की तैयारी
July 28, 2026
बलरामपुर, 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को दोपहर के समय काम से बचने और पर्याप्त पानी साथ रखने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून का प्रवेश 10 जून के बाद हो सकता है। मानसून सक्रिय होने के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में हाई-प्रोफाइल पूल पार्टी के पोस्टर से मचा हड़कंप: 4999 रुपए एंट्री फीस, पेमेंट के बाद मिलेगी ‘सीक्रेट लोकेशन’, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर में हाई-प्रोफाइल पूल पार्टी के पोस्टर से मचा हड़कंप: 4999 रुपए एंट्री फीस, पेमेंट के बाद मिलेगी ‘सीक्रेट लोकेशन’, पुलिस जांच में जुटी
July 28, 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *