LIVE UPDATE
Trending

CGPSC SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित; 12 जुलाई को होगा एग्जाम, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

बिलासपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी Chhattisgarh Public Service Commission ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी।

इस भर्ती परीक्षा में कुल 63,342 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में सफल उम्मीदवारों को ही प्रारंभिक लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी अपडेट मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग ने परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें Raipur, Bilaspur, Durg, Raigarh, Korba, Jagdalpur समेत कई जिले शामिल हैं।

CGPSC के अनुसार परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेक विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की ओर से किसी भी उम्मीदवार को अलग से डाक, SMS या अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट वहीं से प्राप्त करें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *