LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में नकली मसालों पर बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के ‘एवरेस्ट मीट मसाला’ पैकेट जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

बिलासपुर, 13 मई 2026. बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नकली मसालों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध मसाले जब्त किए हैं। विभाग की टीम ने श्री मारुति गुड्स गैरेज में दबिश देकर जांच की, जहां ‘एवरेस्ट मीट मसाला’ नाम से रखे गए पैकेटों की पैकिंग और गुणवत्ता पर संदेह जताया गया।

जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में करीब 50 हजार रुपए कीमत के 9 कार्टून नकली पाए गए, जिन्हें तत्काल सीज कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक मसालों की पैकिंग, लेबलिंग और प्रिंटिंग में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे उत्पाद के फर्जी होने की आशंका और मजबूत हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जब्त माल किस व्यापारी का है और इसे किन बाजारों में सप्लाई किया जाना था। मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर माल से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं।

विभागीय टीम ने जब्त मसालों के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही संबंधित कंपनी से तकनीकी रिपोर्ट और असली उत्पाद की पहचान से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि जांच में मसाले नकली पाए जाते हैं, तो इस कारोबार से जुड़े सप्लाई नेटवर्क, व्यापारियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *