LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; बारात से लौटते वक्त खूनी झड़प, युवक की मौत, दो घायल, आरोपी फरार

बिलासपुर, 09 मई 2026. बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरवन देवरी में बारात से लौट रहे लोगों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मृतक के भाई रूपेश प्रधान के अनुसार सरवन देवरी गांव से एक बारात सरगांव गई थी। शुक्रवार देर रात बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन के केबिन में बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि लखराम निवासी सुधीर केवट और रवि वर्मा जबरन केबिन में बैठ गए थे। इसका विरोध लक्ष्मी प्रधान और उसके साथियों ने किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि सुधीर केवट और रवि वर्मा ने चाकू निकालकर लक्ष्मी प्रधान पर हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू से वार किए गए, वहीं सिर पर पत्थर से हमला करने की भी बात सामने आई है। गंभीर हालत में लक्ष्मी प्रधान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में मृतक का भाई रूपेश प्रधान और सूरज कश्यप भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरज कश्यप की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आसपास के इलाकों में लगातार तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *