LIVE UPDATE
Trending

CG-कांग्रेस नेता के घर देर रात घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बड़े बेटे की मौत…..छोटे की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल 2026। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में गुरुवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, करही गांव निवासी और कांग्रेस से जुड़े स्थानीय नेता सम्मेलाल कश्यप के घर पर यह वारदात हुई। देर रात तीन अज्ञात बदमाश लूट की नीयत से घर में घुसे। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने परिवार के लोगों को काबू में लेकर कमरों में बंद कर दिया, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न जा सके। इसके बाद अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
घर के बाहर खड़ी पिकअप को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घर के बाहर खड़ी पिकअप को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026: जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हमले में सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे बिर्रा के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Youth Congress Election 2026: डिजिटल चुनाव का ऐलान, 13 जून तक नामांकन, युवाओं से जुड़ने की अपील
CG Youth Congress Election 2026: डिजिटल चुनाव का ऐलान, 13 जून तक नामांकन, युवाओं से जुड़ने की अपील
May 30, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इस घटना के बाद करही गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
CG-थाने में नाबालिग से बदसलूकी! SP ने TI और महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, आदेश जारी
May 30, 2026
Chhattisgarh Suspend News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *