LIVE UPDATE
Trending

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 82 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर 7 दिन तक रहीं ठगों के जाल में

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026। शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर उनसे 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर महिला को सात दिनों तक मानसिक दबाव में रखा।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रो. रमन श्रीवास्तव (82 वर्षीय) रिटायर्ड प्रोफेसर को 20 अप्रैल को व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और महिला पर एक प्रतिबंधित संगठन को फंडिंग करने का आरोप लगाया। इसके बाद फर्जी दस्तावेज और नोटिस दिखाकर उन्हें डराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल के पास स्थित 35...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगों ने महिला को यह कहकर डरा दिया कि उनका फोन सर्विलांस पर है और अगर उन्होंने किसी को जानकारी दी तो उनके बेटे और पोते को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस धमकी से घबराकर महिला पूरी तरह उनके झांसे में आ गईं।

बताया जा रहा है कि ठगों ने सुप्रीम कोर्ट और ईडी के नाम से फर्जी वारंट और नोटिस भी भेजे, जिससे महिला और ज्यादा डर गईं। इसी डर के चलते उन्होंने सात दिनों तक घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया और किसी से संपर्क नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। बिलासपुर की एक युवती की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने लोरमी निवासी एक बिल्डर समेत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान महिला ने अलग-अलग तारीखों में ठगों के बताए खातों में कुल 1.04 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगों ने केस खत्म करने के नाम पर 50 लाख रुपए और मांगे और पैसे नहीं देने पर परिवार को फंसाने की धमकी दी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपने मुंबई में रहने वाले बेटे प्रशांत श्रीवास्तव से 50 लाख रुपए की मांग की। बेटे को शक हुआ और उसने पूरी बात पूछी, तब जाकर ठगी का पर्दाफाश हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
August 3, 2026
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026. बिलासपुर में एक एएसआई के बेटे और उसके साथियों की गुंडागर्दी को सनसनखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर रेंज साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि इस तरह के किसी भी कॉल या नोटिस से घबराएं नहीं और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *