LIVE UPDATE

विदेश में MBA-जॉब का सपना दिखाया, 19 लाख लिए…नौकरी नहीं मिली तो चेक भी बाउंस! कंसल्टेंसी के 3 लोग हिरासत में

दुर्ग, 16 सितंबर 2026। विदेश में MBA की पढ़ाई और नौकरी का सपना दिखाकर युवक से करीब 19 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृतिनगर में संचालित टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के जरिए यूके और कनाडा में दाखिला दिलाने के साथ पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया था।

रकम लेने के बाद जब कथित तौर पर नौकरी नहीं मिली और पीड़ित विदेश से वापस लौटा, तो रकम लौटाने के लिए दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। शिकायत के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने कंसल्टेंसी से जुड़े गगन गुप्ता, जसविंदर सिंह और स्वाती अग्रवाल को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
September 16, 2026
जगदलपुर, 16 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अदालत ने सजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

MBA के बाद नौकरी का दिया भरोसा

पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुमित अरमरकर से आरोपियों ने विदेश में MBA कराने की बात कही थी। उसे यूके और कनाडा में एडमिशन दिलाने तथा पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया। बताया गया है कि इसी भरोसे में सुमित ने अलग-अलग चरणों में कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को करीब 19 लाख रुपये दिए।

विदेश गया, लेकिन पूरा नहीं हुआ नौकरी का वादा

पीड़ित के आरोप के मुताबिक विदेश जाने और पढ़ाई की प्रक्रिया के बाद उसे वह नौकरी नहीं मिली, जिसका भरोसा दिया गया था। इसके बाद वह वापस लौट आया।

ये खबर भी पढ़ें…
33 जिलों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, रायपुर में CM साय तो बस्तर में विजय शर्मा; मंत्रियों को मिली जिलों की कमान
33 जिलों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, रायपुर में CM साय तो बस्तर में विजय शर्मा; मंत्रियों को मिली जिलों की कमान
September 16, 2026
रायपुर, 16 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रकम वापस मांगने पर आरोपियों की ओर से दिए गए चेक बैंक में लगाए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

तीन लोग हिरासत में, लेन-देन की जांच

शिकायत मिलने के बाद स्मृतिनगर पुलिस ने कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान गगन गुप्ता, जसविंदर सिंह और स्वाती अग्रवाल को हिरासत में लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 42 टैक्स इंस्पेक्टरों की नौकरी पर चला जांच का हथौड़ा! परीक्षा में एक जैसे जवाब से लेकर रिकॉर्ड गायब होने तक…पूरा चयन रद्द
Chhattisgarh में 42 टैक्स इंस्पेक्टरों की नौकरी पर चला जांच का हथौड़ा! परीक्षा में एक जैसे जवाब से लेकर रिकॉर्ड गायब होने तक…पूरा चयन रद्द
September 16, 2026
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्य कर (GST) विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनने वाले 42 कर्मचारियों को अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब कथित लेन-देन, विदेश में एडमिशन और नौकरी के नाम पर किए गए दावों, दस्तावेजों तथा पीड़ित से ली गई रकम से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

पुलिस खंगाल रही पूरे मामले के दस्तावेज

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि पीड़ित को विदेश भेजने के लिए किन दस्तावेजों और शर्तों का इस्तेमाल किया गया था और रकम किस माध्यम से ली गई। पुलिस आरोपों से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *