LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में H1N1 का बढ़ता असर: 24 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 108 पहुंची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा 38 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को रायपुर में ही 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
भिलाई को 154 करोड़ की सौगात; 3,000 चिटफंड निवेशकों के खाते में पहुंचे 3.16 करोड़; CM साय ने किया बटन दबाकर भुगतान
November 24, 2026
भिलाई/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार में आयोजित कार्यक्रम में 154 करोड़ 66 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर समेत इन जिलों में भी संक्रमण

स्वाइन फ्लू के मामले रायपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में सामने आए हैं।

  • दुर्ग: 13 मरीज
  • महासमुंद: 12 मरीज
  • बिलासपुर: 10 मरीज
  • राजनांदगांव: 10 मरीज
  • बालोद: 9 मरीज
  • कोरबा: 8 मरीज

बिलासपुर में मिले 10 संक्रमितों में से 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य 5 मरीजों का उपचार घर से किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘जय श्रीराम’ के नारे से गर्भपात कराने की बात! अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रदीप गौर का विवादित बयान
‘जय श्रीराम’ के नारे से गर्भपात कराने की बात! अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रदीप गौर का विवादित बयान
November 25, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
पार्टी में भिड़ गए दो IPS अफसर! SSP और DIG के बीच जमकर मारपीट, SSP को आईं चोटें; CM ने बताया निजी विवाद
पार्टी में भिड़ गए दो IPS अफसर! SSP और DIG के बीच जमकर मारपीट, SSP को आईं चोटें; CM ने बताया निजी विवाद
November 25, 2026
पुलिस महकमे में अनुशासन और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच ही मारपीट की खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *