LIVE UPDATE

PWD सचिव का सख्त फरमान: काम में देरी और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, अफसरों को सप्ताह में 2 दिन फील्ड में रहने के निर्देश

रायपुर, 20 अगस्त 2026। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के निर्माण और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी, गुणवत्ता और तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने विभागीय अभियंताओं को प्रो-एक्टिव होकर काम करने और प्राक्कलन से लेकर निविदा प्रक्रिया तक सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress News: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, अमित-रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह के मामलों पर फैसला टला
CG Congress News: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, अमित-रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह के मामलों पर फैसला टला
September 19, 2026
रायपुर, 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर रहे नेताओं की वापसी का मुद्दा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अफसर अब दफ्तर में नहीं, मैदान में दिखें—सप्ताह में 2 दिन फील्ड जरूरी

सचिव बंसल ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड में रहकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण और मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने ठेकेदारों के काम पर लगातार नजर रखने और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराने को कहा। सड़कों और भवनों के निर्माण के हर चरण में गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण मजबूत और टिकाऊ हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती
Bilaspur News; बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 पुलिसकर्मियों के तबादले, कोनी से लेकर पचपेड़ी तक बदली तैनाती
September 19, 2026
बिलासपुर, 19 सितंबर 2026। बिलासपुर जिला पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अक्टूबर तक शुरू हों सभी स्वीकृत काम

सचिव ने ऐसे सभी नए कार्य, जिनकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें अक्टूबर तक शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम शुरू होने के बाद उसकी रफ्तार के साथ-साथ गुणवत्ता की भी लगातार निगरानी की जाए।

बरसात में टूटी सड़कें-पुल तुरंत दुरुस्त करें

बैठक में सड़कों और पुलों के रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया। सचिव ने कहा कि सड़कें साफ-सुथरी, सुंदर और व्यवस्थित नजर आनी चाहिए। उन्होंने बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
Surajpur School News: स्कूल में तालाबंदी के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी; 100 किमी दूर अटैचमेंट
September 19, 2026
सूरजपुर, 18 सितंबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टरों से बेहतर तालमेल, जमीन के मामलों का एक महीने में निपटारा

सभी कार्यपालन अभियंताओं को अपने-अपने जिले के कलेक्टरों से बेहतर समन्वय रखने को कहा गया, ताकि निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके।

इसके अलावा अधिकारियों को एसडीएम से समन्वय कर निर्माण कार्यों के लिए अधिग्रहित भूमि के नामांतरण की जांच करने के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन के पुराने और नए मामलों में नामांतरण की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी करने को कहा गया।

अधूरे काम नहीं, पूरे प्रोजेक्ट तुरंत हैंडओवर हों

सचिव ने पूर्ण हो चुके कार्यों को तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहीं विश्रामगृहों और सर्किट हाउसों के संचालन एवं रखरखाव की भी समीक्षा की। उन्होंने विभागीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रखरखाव और व्यवस्थित परिसर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, उप सचिव अंशिका पाण्डेय, सेतु एवं अधोसंरचना विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक शशांक पाण्डेय, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे एवं जी.एस. मंडावी सहित सभी 9 संभागों के कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *