LIVE UPDATE

बच्चों की फेवरेट ‘मैंगो आइस कैंडी’ पर बड़ा एक्शन! जांच में Unsafe मिली ‘भीम’ आइस कैंडी, बस्तर में बिक्री पर बैन

बस्तर, 20 अगस्त 2026। बच्चों की पसंदीदा रंग-बिरंगी आइस कैंडी को लेकर बस्तर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में ‘भीम का मांगों पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को Unsafe यानी असुरक्षित पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने पूरे बस्तर जिले में इसके विक्रय, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी थोक और चिल्हर विक्रेताओं को इस उत्पाद की बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। बाजार में उपलब्ध स्टॉक को वापस मंगाकर नियमानुसार नष्ट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड नेपाल से लौटा तो पुलिस ने दबोचा! CCTV ने खोली पूरी कहानी
कांग्रेस नेता पर हमले का मास्टरमाइंड नेपाल से लौटा तो पुलिस ने दबोचा! CCTV ने खोली पूरी कहानी
September 18, 2026
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता पर हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दीपक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने साफ किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी दुकान, गोदाम या अन्य स्थान पर इस आइस कैंडी की बिक्री या भंडारण पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों के लिए बिकने वाले प्रोडक्ट पर सवाल

रंग-बिरंगी आइस कैंडी खास तौर पर बच्चों के बीच लोकप्रिय होती है। ऐसे में खाद्य परीक्षण में इसके Unsafe पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा और बाजार में बिकने वाले बच्चों के पसंदीदा खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
PWD में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! पुराने ई-टेंडर पोर्टल की छुट्टी, अब GePNIC पर होंगे सभी नए टेंडर
PWD में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! पुराने ई-टेंडर पोर्टल की छुट्टी, अब GePNIC पर होंगे सभी नए टेंडर
September 18, 2026
रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-टेंडरिंग की पूरी व्यवस्था अब नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी पूनम कुंजाम ने बताया कि जांच में भीम का मैंगो आइस कैंडी और वीबा एगलेस मेयोनीज अमानक पाए गए हैं। इसके बाद दोनों उत्पादों के विक्रय, वितरण और भंडारण पर पूरे बस्तर जिले में प्रतिबंध लगाया गया है।

विभाग ने लोगों से की अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करें और यदि कहीं इनका भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में हंगामे के बाद BJP नेता की तलाश तेज, घर पहुंची पुलिस तो फरार मिला शुभांकर द्विवेदी…थाने में तोड़फोड़ का है आरोप
CG-थाने में हंगामे के बाद BJP नेता की तलाश तेज, घर पहुंची पुलिस तो फरार मिला शुभांकर द्विवेदी…थाने में तोड़फोड़ का है आरोप
September 19, 2026
रायपुर: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना परिसर में कथित हंगामे और तोड़फोड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों की पसंद की इस रंगीन आइस कैंडी पर लगी रोक के बाद अब बाजार से इसके स्टॉक को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *