LIVE UPDATE
Trending

बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर

बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों के बिच सियासी माहौल गरमा गया है | जानकारी के मुताबिक, आज हुई कैबिनेट की आखरी बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है | आज शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा:

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही राज्य में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार बिहार में अपने नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी में है। विधायक दल की बैठक के बाद नए नेता के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
August 5, 2026
बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। पिछले कुछ समय से सत्ता समीकरणों में बदलाव की चर्चा जोरों पर थी, जो अब हकीकत बनती नजर आ रही है।

इधर, विपक्षी दलों ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं और इसे जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ बताया है। वहीं, सत्ताधारी खेमे का कहना है कि यह फैसला राज्य के विकास और स्थिर सरकार के लिए जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी के इन बड़े नेताओं के नामों की चर्चा

पातेपुर से दूसरी बार विधायक बने लखेंद्र पासवान ने बीते दिनों दोनों डिप्टी सीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद उनके नाम की भी चर्चा हो रही है. वे फिलहाल मंत्री हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के करीबी माने जाते हैं. इसके अलावा बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल जैसे नेताओं के नाम की भी चर्चा है.

मंगलवार दोपहर तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहेगा. विधायक दल के बैठक में नेता के चयन के साथ कयासबाजी समाप्त हो जाएगी. मौजूदा परिस्थितियों में सम्राट चौधरी सबसे आगे नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि उनके नाम पर ही मुहर लग सकती है. देखना होगा कि बिहार का अगला सम्राट तय चेहरा होगा या इस बार भी भाजपा चौंकाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *