रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 इंजीनियरों के तबादले, कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
आयुक्त संबित मिश्रा ने जारी किए आदेश, सहायक और उप अभियंताओं की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू

रायपुर, 06 अगस्त 2026। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सहायक अभियंताओं (Assistant Engineers) और उप अभियंताओं (Sub Engineers) के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 19 इंजीनियरों के जोन बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
इन सहायक अभियंताओं का हुआ तबादला
जारी आदेश के अनुसार, रश्मि भौमना को जोन-1 से जोन-4, गुलाबचंद्र कर्ष को जोन-4 से जोन-9, आशीष श्रीवास्तव को जोन-6 से जोन-10, रेणुका खूंटे को जोन-9 से जोन-3, फराज फारुकी को जोन-10 से जोन-2, जिज्ञासा जैन को जोन-9 से जोन-7 तथा मनोज साहू को जोन-10 से जोन-9 भेजा गया है।

इन उप अभियंताओं की बदली
उप अभियंताओं में अबरार खान को जोन-8 से जोन-2, जयनंदन डहरिया को जोन-3 से जोन-2, अंकुर मिश्रा को जोन-8 से जोन-4, सुधीर भट्ट को जोन-2 से जोन-5, अंकिता जनार्दन को जोन-9 से जोन-5, निर्मल तिग्गा को जोन-5 से जोन-6, कृष्ण कुमार साहू को जोन-9 से जोन-6, अंकिता अग्रवाल को जोन-4 से जोन-8, मनीषा निराला को जोन-5 से जोन-8, विद्या देशलहरा को जोन-6 से जोन-9, सोहन गुप्ता को मुख्यालय से जोन-9 और अमित सरकार को मुख्यालय से जोन-10 में पदस्थ किया गया है।
कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
नगर निगम आयुक्त ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (जूनियर) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

वहीं सहायक अभियंता नितिश कुमार झा को जलप्रदाय शाखा और योजना शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता शुभम तिवारी को जोन-2 के दायित्व से मुक्त करते हुए नगर निवेश शाखा, जलप्रदाय शाखा और योजना शाखा में उप अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न जोनों और शाखाओं में कार्यों के बेहतर समन्वय तथा प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है।










