LIVE UPDATE

CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना

कम्प्रेस्ड बायोगैस इकोसिस्टम के विकास पर केंद्र की बड़ी सौगात, किसानों की आय और हरित ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के तहत कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास के लिए छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही यह प्रोत्साहन प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रहा है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण की टीम को बधाई भी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Biofach India-2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा: GPM के विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने जीता देश-विदेश के खरीदारों का दिल
Biofach India-2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा: GPM के विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने जीता देश-विदेश के खरीदारों का दिल
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 राज्य के कृषि, ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्र में परिवर्तनकारी साबित होगी। इससे कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग होगा, किसानों को अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिलेगा और पराली सहित अन्य जैव अवशेषों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को जैव ईंधन और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। सीबीजी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से निवेश, रोजगार, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने 8 जून 2026 को छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 अधिसूचित की थी। इस नीति के तहत कृषि अपशिष्ट, पैडी स्ट्रॉ और अन्य बायोमास का वैज्ञानिक उपयोग कर स्वच्छ गैसीय ईंधन का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही संयंत्रों से निकलने वाली जैविक खाद जैविक खेती को बढ़ावा देगी और किसानों को बायोमास की आपूर्ति से अतिरिक्त आमदनी होगी।

इसी दिशा में 3 अगस्त 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में प्रमुख सचिव (ऊर्जा) सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बायोमास संग्रहण, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, जैव उर्वरक के उपयोग, निवेश प्रोत्साहन और विभागीय समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार ने राज्य में सीबीजी संयंत्रों की स्थापना, निवेश संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लेकर परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *