LIVE UPDATE
Trending

PMModi: विदेश दौरे से लौटने के बाद आज होगी हाई-लेवल बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश, सुरक्षा से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर होगा मंथन

नई दिल्ली, 21 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के बाद गुरुवार को एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को मोदी सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

बैठक को लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्री और जूनियर मंत्री भी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा, मौजूदा आर्थिक स्थिति, वैश्विक हालात और आने वाले समय की राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। कच्चे तेल की कीमतों, एलपीजी सप्लाई और महंगाई पर संभावित प्रभाव को लेकर मंत्रिपरिषद में मंथन होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक हाई-पावर ग्रुप हालात पर लगातार नजर बनाए हुए था। इस समूह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर राजनीतिक गलियारों में मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने से पहले बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है। कई मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की जा रही है।

ऐसे में गुरुवार को होने वाली यह बैठक केवल प्रशासनिक समीक्षा तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे आने वाले महीनों की राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *