LIVE UPDATE

OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति

रायपुर, 7 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोमवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रायपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में ओबीसी समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश में ओबीसी समाज की संख्या सबसे अधिक है। समाज के लोग अपनी मेहनत, हुनर और प्रतिभा के दम पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित: 15 सितंबर नुआखाई, 19 अक्टूबर महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर अवकाश
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘मोदी के नेतृत्व में बन रहा नया भारत’

सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने भारत की सुरक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत अपनी सीमाओं के बाहर जाकर भी जवाब देने की क्षमता रखता है।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की मजबूत नीति के चलते अब पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
रेलवे ने बदली 10 ट्रेनों की टाइमिंग: उत्कल एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें पुरी और एक भुवनेश्वर पहुंचेगी नए समय पर
September 10, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को बताया बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के करीब ढाई साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है।

सीएम साय ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा बलों, विकास और जनविश्वास के जरिए बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
छात्राओं के लिए बड़ी पहल: अब स्कूलों और बालिका छात्रावासों में लगेंगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बाल अधिकार आयोग ने भेजी अनुशंसा
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति’

ओबीसी सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान लगातार घोटाले हुए और छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति है।’ उन्होंने बीजेपी सरकार के कार्यकाल में पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही।

OBC समाज को साधने का सियासी संदेश

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के इस संभागस्तरीय सम्मेलन को संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन के जरिए पार्टी ने ओबीसी समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सक्रिय करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में मौजूद बीजेपी नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *